गायत्री परिवार का दिनारा में लगा स्वास्थ्य शिविर


रोहतास। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे धन्वन्तरि चिकित्सालय राज कॉलोनी सासाराम, रोहतास की ओर से डॉ दिनेश शर्मा के नेतृत्व मे शुक्रवार को समय 9:0am से 01:0pm तक दिनारा में मुफ्त चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें सैकड़ों भाई, बहनों एवं बच्चों का ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर आदि का मुफ्त में जाँच किया गया तथा उचित चिकित्सा सलाह दिया गया।

मौके पर राधा मोहन चौधरी प्रधानाध्यापक, मनोज कुमार,बसंती देवी, धनराजो देवी, सुनीता देवी, सुनील सिंह, रामाशीष सिंह एवं समस्त गायत्री परिवार तथा ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट