सासाराम में बिजली कटौती से लोग परेशान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 26, 2026
- 10 views
रोहतास।मोहर्रम के दौरान बिजली कटौती को लेकर शहरवासियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि मरकाजी मोहर्रम कमेटी द्वारा जारी की जाने वाली बिजली कटौती सूची का कोई स्पष्ट प्रभाव दिखाई नहीं देता, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से बूढ़े-बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
जनता का कहना है कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन को अपनी निगरानी में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। लोगों का आरोप है कि कई बार निर्णय लेने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में कमजोरी दिखाई देती है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है।
शहरवासियों ने सासाराम सदर एसडीओ से इस मामले में विशेष ध्यान देने की अपील की है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान भी बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।


रिपोर्टर