पुलिस बस और ट्रक की टक्कर में 9 सिपाही घायल, सभी खतरे से बाहर


रोहतास। जिले के संझौली थाना क्षेत्र के सुसाड़ी गांव के समीप मंगलवार को एक पुलिस बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही बस सुसाड़ी गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बस पर सवार 9 सिपाहियों को चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट