दरिहट थाना पुलिस की कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब व मोटरसाइकिल बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 20, 2026
- 6 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दरिहट थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत 9बी बालू घाट मार्ग पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 50 लीटर देशी महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 9बी बालू घाट के रास्ते से एक मोटरसाइकिल तथा 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार होने में सफल रहे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
दरिहट थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्टर