डालमिया नगर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और शस्त्र पर पूर्ण प्रतिबंध
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डालमिया नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजीव रंजन राय ने की। इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव भी मौजूद रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
1. जुलूस निकालने से पहले लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
2. जुलूस निर्धारित रूट का ही पालन करेगा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाएगी।
3. जुलूस में शस्त्र का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।
4. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग वर्जित है।
5. शराब के नशे में जुलूस में शामिल होने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
6. असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
थाना प्रभारी ने शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा और उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सभी ने मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ललित कुमार सिन्हा, गगोलि पंचायत के मुखिया देवानंद सिंह, विनय मिश्रा उर्फ विनय बाबा, नंद यादव, ललन सिंह, रामचंद्र सेठ, गगोलि पंचायत के सरपंच विजेंद्र यादव, शौकत अली अंसारी सहित सैकड़ों लोग थाना परिसर में मौजूद थे।


रिपोर्टर