सहोदर भाई बहन की पोखरा में डूबने से मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 4 views
रोहतास। जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बाउर गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से सहोदर भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय दिव्या कुमारी और 8 वर्षीय सिटटु कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे घर से चुपके से निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। शाम में गांव के बधार स्थित तालाब के पास बच्चों की चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।


रिपोर्टर