खादी प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 17, 2026
- 29 views
रोहतास।इंद्रपुरी अंतर्गत जमुहारा स्थित खादी प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का आज केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री Jitan Ram Manjhi ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने इकाई संचालक सुमन सौरभ सहित अन्य उद्यमियों से संवाद कर उनके कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत वर्ष 2023 में स्थापित यह इकाई गोबर आधारित प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल पेंट का निर्माण कर रही है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का भी सशक्त माध्यम बन रही है।
भ्रमण के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक, उद्योग विभाग रोहतास के महाप्रबंधक, इकाई के लाभुक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


रिपोर्टर