अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि 5 लोग घायल


रोहतास। जिले में पहली घटना नोखा थाना क्षेत्र की है, जहां श्रीखिंडा लख के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया।

दूसरी घटना आयर कोठा की है, जहां सोमवार को सड़क हादसे में किराना व्यवसायी 50 वर्षीय जयशंकर शाह की मौत हो गई। वे मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे, तभी एक दूध लदे पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल पिकअप को जब्त कर थाने लाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

तीसरी घटना दरिहट थाना क्षेत्र की है, जहां बाजार में सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक बालू लदे ट्रक चालक द्वारा अचानक गेट खोले जाने पर सचिन उसकी चपेट में आ गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी पहचान अकोढ़ी गांव निवासी 24 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट