भारतीय मधुमेह अध्ययन अनुसंधान का प्रशिक्षण शुरू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 07, 2026
- 5 views
रोहतास।भारतीय मधुमेह अध्ययन अनुसंधान समाज आर.एस.एस.डी आई. के बिहार अध्याय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य सम्मेलन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार की मेजबानी व संयोजन में कल शाम शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन देवमंगल सभागार में मुख्य अतिथि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति गोविन्द नारायण सिंह, कुलपति डाक्टर जगदीश सिंह, नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंध निदेशक सह औरंगाबाद के माननीय विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ,विशिष्ट अतिथि आर एस एस डी आई पूर्वी जोन समिति के सदस्य डॉक्टर बी के सिंह, राष्ट्रीय समिति सदस्य डॉक्टर राजेश केसरी ,बिहार चैप्टर के पैटर्न डॉ अजय कुमार, बिहार के अध्यक्ष डॉक्टर शैबाल गुहा,डॉ अतुल कुमार आर एस एस डी आई बिहार चुनाव समिति के अध्यक्ष, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार ,सचिव डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह तथा सह संयोजक डॉ अभिषेक कमेन्दु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आरंभ में सभी आगत अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोविंद नारायण सिंह ने आर एस एस डी आई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष एवं उपस्थित राष्ट्रीय समिति के सदस्यों के प्रति इसके लिए आभार व्यक्त किया कि और उन्हें बधाई दी कि बिहार चैप्टर का सम्मेलन की मेजबानी का अवसर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को दिया गया ।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से चिकित्सा जगत में हो रहे नित्य नई खोज और शोधों से अवगत होने का अवसर प्राप्त होता है जिसका सीधा-सीधा लाभ चिकित्सकों ,छात्रों एवं जनमानस को प्राप्त होता है ।उन्होंने कहा कि मधुमेह आज एक गंभीर बीमारी के रूप में उभरी है तथा सभी उम्र के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं ।तेजी से पांव पसार रहे मधुमेह के उपचार एवं बचाव को लेकर इस सम्मेलन से जो भी फलाफल निकलेगा वह निश्चित रूप से समाज और देश के हित के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। इस अवसर पर कुलपति डॉक्टर जगदीश सिंह ने विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए चिकित्सकों द्वारा मधुमेह को लेकर किए जा रहे हैं खोज एवं उनके रोकथाम के लिए लगातार हो रहे उपायों पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में आए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को उनके द्वारा प्रस्तुत व्याख्यानों के लिए उन्हें सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही आज दो दिवसीय सम्मेलन का विधिवत समापन हो गया ।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मधुमेह को लेकर अत्यंत नए शोधों का प्रस्तुतीकरण इस आयोजन का सबसे सुंदर पहलू रहा। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने मधुमेह पर काबू पाने तथा इसकी रोकथाम की नई तकनीक को लेकर अपनी प्रस्तुति दी जो उल्लेखनीय रहा।


रिपोर्टर