मोटरसाइकिल के धक्का से एक की मौत एक घायल


रोहतास ।जिले में शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप सासाराम-चौसा मुख्य पथ पर शनिवार की देर शाम को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलुहान हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 

वहीं, संझौली थाना क्षेत्र में बिक्रमगंज-नटवार मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे पड़े एक विशाल जामुन के पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार और भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस खौफनाक भिड़ंत के बावजूद कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए। बताया जाता है किटक्कर लगते ही कार में लगे सेफ्टी एयरबैग समय पर खुल गए, जिसने कार सवार लोगों के लिए सुरक्षा कवच का काम किया। एयरबैग की वजह से किसी को भी गंभीर अंदरूनी या बाहरी चोट नहीं आई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार में सवार सभी लोग बिना किसी बाहरी मदद के स्वयं ही दरवाजे खोलकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट