एनडीआरएफ इंस्पेक्टर की मौत पर दी गई सलामी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 02, 2026
- 6 views
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के लहेरी गांव निवासी जेई चन्द्रदेव सिंह के पुत्र हेमंत कुमार एनडीआरएफ इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। जिनकी शव रविवार की रात आठ बजे घर लाया गया। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके उपरांत चरित्रवन बक्सर में पुनः गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया। इनके दो भाई एवं तीन बहनें हैं जो एक मघ निषेध विभाग में इंस्पेक्टर है। इनकी मौत के बारे में साथ में एनडीआरएफ टीम के जवानों ने बताया कि गुजरात बदौडा में इनका तबियत बिगड़ गई थी। जिनकी इलाज कराया जा रहा था। लेकिन इनकी मौत हो गई। जिससे पुरा माहौल गमगीन बना हुआ है। शादी के लगभग तीन वर्ष हुई थी। लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं था। इनकी मौत की खबर सुनकर पुरा प्रखंड में शोक की लहर व्याप्त है।


रिपोर्टर