विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर NMCH जमुहार ने बराढ़ी में चलाया जागरूकता अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 31, 2026
- 37 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी रोहतास। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने रोहतास जिले के अंकोढ़ीगोला प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बराढ़ी के प्रांगण में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ निपेन्द्र आनंद के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा स्नातक छात्रों ने स्कूली बच्चों एवं स्थानीय समुदाय को संबोधित किया। छात्रों ने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां और अन्य जानलेवा स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। उपस्थित लोगों को धूम्रपान और तंबाकू से पूरी तरह दूर रहने की प्रेरणा दी गई।
*युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील*
इंटर्न डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किशोरों और युवाओं को तंबाकू की लत से बचने का संदेश दिया। टीम का नेतृत्व कर रहीं डॉ कुमारी पूजा ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे स्वस्थ जीवन अपनाएं और अपने परिवार को भी जागरूक करें।
कार्यक्रम में तंबाकू निषेध को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें आसपास के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तंबाकू के खिलाफ रचनात्मक संदेश दिए।
कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक चिकित्सा विभाग के इंटर्न्स डॉ संतोष रंजन, डॉ प्रिया मिश्रा, डॉ एकता शर्मा, डॉ राजेंद्र कुमार यादव, डॉ आर्यन ठाकुर, डॉ शिखा स्वरूप देवांसी आदि ने किया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ भारत तंवर, डॉ अमरजीत, संतोष कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापक शिवबचन प्रसाद, रवि प्रकाश, श्रीमती प्रीति कुमारी शाह, राजेश कुमार, सरिता कुमारी, रितु कुमारी, रिंकू कुमारी और ओम प्रकाश चौधरी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और समुदाय को तंबाकू के खतरे से अवगत कराकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।


रिपोर्टर