उच्च शिक्षा के विकास पर परिचर्चा का आयोजन, वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 30, 2026
- 16 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। बुद्धजीवी संघ, डेहरी, रोहतास के तत्वावधान में शुक्रवार को डालमिया नगर स्थित ड्रीम हाउस में "उच्च शिक्षा के विकास पर परिचर्चा - वर्तमान और भविष्य की चुनौती" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 6 बजे से 8 बजे तक चला।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. पुनीत कुमार सिंह रहे। उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और रोजगारपरक शिक्षा की आवश्यकता पर विस्तार से अपने विचार रखे। डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर कौशल विकास और अनुसंधान से जोड़ना समय की मांग है।
संगोष्ठी में स्थानीय बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने भाग लिया। मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच, डिजिटल संसाधनों की कमी और छात्रों के पलायन जैसी चुनौतियों पर चिंता जताई। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार और समाज को मिलकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आर के सिंह ने किया बुद्धजीवी संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और शिक्षाविद उपस्थित थे इन लोगों में पीएनबी बैंक के पूर्व प्रबंधक रामनाथ सिंह डॉ नंदकुमार सिंह शिक्षा बिद सुभाष प्रसाद थे।


रिपोर्टर