कुलेश्वरी धाम महंत लल्लन गिरी पर हुआ जान लेवा हमला, प्रशासन द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 29, 2026
- 170 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के मां कुलेश्वरी धाम के महंत लल्लन गिरी के ऊपर अहले सुबह टहलने के क्रम में जानलेवा हमला कर दिया गया जिससे महंत बुरी तरह से घायल हो गए प्राथमिक इलाज दुर्गावती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने के बाद महंत को ट्रामा सेंटर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महंत लल्लन गिरी सुबह टहलने के लिए निकले थे टभी बगल के ग्राम छाता निवासी कुंवर यादव अपने हाथों में कुल्हाड़ी लेकर साइकिल से मंदिर आ पहुंचा। महंत ने सोचा कि शायद अन्य लोगों की तरह किसी धार्मिक कार्य के लिए पलाश का पत्ता या आम का पल्लव लेने के लिए व्यक्ति आया होगा। जैसे ही आगे निकले कि पीछे से हाथ में कुल्हाड़ी से तावर तोड़ महंत के ऊपर हमला कर दिया। सोर सराबा सुनकर परिजन बीच बचाव के लिए आए तब तक हमलावर साइकिल लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसी फुटेज में कैद हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस में सीसी फुटेज के आधार पर विधवत छान बिन कर प्राथमिक की दर्ज की। हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अंततः अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।


रिपोर्टर