जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 26, 2026
- 49 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदी में जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट की घटना में परिवर्तित हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही अकोढीगोला थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया।
इस संबंध में अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या 202/26 एवं 203/26 दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की गई। कार्रवाई के क्रम में प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त —
अखिलेश कुमार, उम्र 35 वर्ष, पिता तुलसी सिंह
धनंजय सिंह, उम्र 45 वर्ष
शिव शंकर सिंह, पिता केशो सिंह
सभी निवासी ग्राम चांदी, थाना अकोढीगोला, जिला रोहतास — को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रोहतास पुलिस विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर