सासाराम जंक्शन पर सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप का निरीक्षण, यात्री सुविधाएं परखीं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 22, 2026
- 5 views
रोहतास | यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल मुख्यालय की सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप ने शुक्रवार को सासाराम जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवा श्री दिलीप कुमार ने किया।
सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल, खानपान, स्वच्छता, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था। अधिकारियों को निर्देश*: टीम ने संबंधित विभागों को स्वच्छता, रखरखाव और यात्री सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। स्टेशन पर चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना।
इस दौरान डीडीयू मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन, वरिष्ठ मंडल अभियंता अजय कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता विवेक सौरव, मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरदीप कुमार सिंह समेत अन्य शाखा अधिकारी मौजूद रहे।
हाजीपुर से उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता राजेश कुमार कुशवाहा, मुख्य अभियंता धर्मपाल, मुख्य चिकित्सा निदेशक विनोद ए करकटा भी निरीक्षण टीम में शामिल थे। स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार सिन्हा, आरपीएफ निरीक्षक आर राणावत, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सहित स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीडीयू मंडल में महत्वपूर्ण स्टेशनों पर समय-समय पर सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप के माध्यम से निरीक्षण किया जाता है।


रिपोर्टर