दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव 2026 का सासाराम में भव्य उद्घाटन


 रोहतास।पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं रोहतास जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सासाराम के फैजलगंज स्टेडियम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।  

महोत्सव का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्या श्रीमती निवेदिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उदिता सिंह ने की।  

इस अवसर पर डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, सासाराम सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।  


महोत्सव में शेरशाह सूरी के ऐतिहासिक योगदान को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सासाराम के गौरवशाली इतिहास और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट