शशि निकाय दानदाता का चुनाव संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 24, 2026
- 35 views
रोहतास।जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के राम नारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय, गंज- भंडसरा (रोहतास) में प्रभारी प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शशि निकाय के दानदाता सदस्य के चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान दो दानदाता सदस्य भुवनेश्वर चौबे एवं शशिकांत सिंह की उपस्थिति रही। भुवनेश्वर चौबे ने दानदाता सदस्य पद के लिए शशिकांत सिंह का समर्थन किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से शशिकांत सिंह को शशि निकाय में दानदाता सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
इस मौके पर बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार पांडेय एवं निवेदिता सिंह को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य बनने पर भी महाविद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. उमेश कुमार सिंह के साथ दानदाता सदस्य भुवनेश्वर चौबे, शशिकांत सिंह, प्रो. अमरनाथ सिंह, प्रो. मोतीचंद शाह, प्रो. देवनारायण ठाकुर, प्रो. अंजनी कुमार सुधांशु, डॉ. उर्मिला कुमारी, अवधेश सिंह, सोनू कुमार सिंह, राजू सिंह, अजय कुमार सिंह, बसंत सिंह, गीता कुमारी, रचला देवी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने नव निर्वाचित दानदाता सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


रिपोर्टर