कैमूर में अपराधियों के बुलंद हौसले, खेत में मिली लाश से फैली दहशत

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-- जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में खेत से मिले अज्ञात शव ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया या जलाने की कोशिश की गई है। घटना के बाद इलाके में भय माहौल है। शुक्रवार सुबह तुलसीपुर गांव स्थित काली माता मंदिर के पूर्व दिशा में खेत की ओर गए ग्रामीणों ने करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा। शव की हालत देखकर लोग सहम गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का चेहरा


इस तरह खराब किया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की नीयत से अपराधियों ने चेहरे को जलाया या बिगाड़ दिया। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के बाद शव खेत में फेंके जाने की आशंका जता रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट