आंधी-पानी से रामपुर में 144 घंटा से ठप है बिजली आपूर्ति

संवादाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड में बुधवार की शाम आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। करीब आधे घंटे तक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए। कुछ पेड़ विद्युत पोल और तारों पर गिरे, जिससे कई पोल टूट गए और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ों की टहनियां गिरने से भी तारों को नुकसान पहुंचा है।


तेज आंधी का असर रामपुर प्रखंड के खरेंदा सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है 144 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक खरेंदा आधे गांव में बिजली नहीं आने के वजह से सैकड़ो घर में रोशनी नहीं है कई घरों में पानी का किलत है|रामपुर कनीय अभियंता परमेश्वर कुमार के द्वारा बताया गया कि युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है बहुत जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट