एक वारंटी अभियुक्त को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 18, 2026
- 102 views
बरसठी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों एवं वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ, जौनपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 155/18, राज्य बनाम लालचन्द्र, धारा 304ए, 337 एवं 338 भादवि से संबंधित अभियुक्त लालचन्द्र सोनकर पुत्र जयराम सोनकर निवासी ग्राम तेजगढ़, थाना बरसठी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिली है तथा वांछित अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


रिपोर्टर