रोहतास जिला प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ का बैठक सम्पन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 18, 2026
- 14 views
रोहतास। जिला प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ का बैठक प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय सुखारी टोला कर्मा सासाराम के प्रांगण में आहूत किया गया।
जिसमें अनेक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया,जिसमें विशेष चर्चा संगठन विस्तार के संबंध में चर्चा करते हुए पारित किया गया।
प्रमोद कुमार पाण्डेय को अध्यक्ष पद, शारदानंद पाण्डेय को सचिव तथा कमलेश त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व नियुक्ति को ही पारित किया गया।
बैठक में अन्य शिक्षकों की भी उपस्थिती गरिमामय रही, जिसमें मुख्यतः-दीनदयाल तिवारी, डॉ आनंद कुमार उपाध्याय,सुरेश सिंह,अशोक कुमार सिंह, विधान चंद्र राय, रामानुज द्विवेदी,,वेंकटेश तिवारी वगैरह उपस्थित रहे।


रिपोर्टर