ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत, सुहागिनें बरगद की पूजा कर मांग रहीं अखंड सौभाग्य का वरदान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 16, 2026
- 87 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।शनिवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए वट सावित्री व्रत रख रही हैं। सुबह से ही सोलह श्रृंगार कर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा के लिए मंदिरों और बगीचों में पहुंच रही हैं।
पौराणिक मान्यता है कि पतिव्रता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वट वृक्ष के नीचे ही वापस लिए थे। तभी से इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं वृक्ष की 7 परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं।
इस व्रत को करने से परिवार में सुख-शांति और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने का विश्वास है। पूजन के लिए भीगा चना, गुड़, पूड़ी और फल-फूल चढ़ाए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख वट वृक्षों के पास सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।


रिपोर्टर