चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 15, 2026
- 3 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती/कैमूर:-- इन दिनों चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान है लेकिन किसी भी चोरी के मामले में चोर आज तक जेलो के सलाखो तक नहीं पहुंच पाए जो क्षेत्र वासियों के चिंता का कारण है,और चोरी करने वाले चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं होने और चोरों के जेल नहीं जाने से चोरी की घटनाएं आए दिन ग्रामीण इलाकों में बढ़ती जा रही हैं। चोर यह समझ लेता है कि चोरी कर लो मुझे तो जेल जाना ही नहीं है। इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जब माल बरामद चोरी की नहीं होगी तो किस आधार पर उसको जेल भेजा जाय। लेकिन चोरी तो क्षेत्र में हो रही हैं अब सवाल उठता है कि आखिरकार उसका पता लगाएगा कौन यह जिम्मेवारी किसकी है। कभी इसीपुर गांव के काली मंदिर में चोरी होती है तो कभी दहियाव के नीलकंठ महादेव मंदिर में तो कभी दुर्गावती के हनुमान मंदिर में तो कभी-कभी कबिलासपुर के काली मंदिर में तो कभी कोटसा के काली मंदिर में चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।यही नहीं कभी कर्मनाशा से भैंस की चोरी होती है तो कभी दहियाव से कभी कलवरिया से तो कभी कुशहरिया से यही हाल, किसानों के साथ हो रहा है। किसानों के मशीनों का केवल तार कभी भेरिया में काट लिया जाता है तो कभी इसीपुर में तो कभी दहियाव में लेकिन किसी भी घटनाओं की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद भी न कहीं से माल बरामद होता है न कही से चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई है।


रिपोर्टर