सुश्री आकृति ने रसायन में लाई 98.2


रोहतास।सी बी एस ई बारहवीं कक्षा के लिए हुई परीक्षा के परिणाम में नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार की विज्ञान की छात्रा सुश्री आकृति ने रसायन विज्ञान में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही रोहतास जिले को भी गौरवान्वित किया है। इसके अलावा अंग्रेजी एवं जीव विज्ञान में निन्यानबे प्रतिशत तथा भौतिकी व पेंटिंग में आकृति ने अंठानबे प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि बारहवीं में कक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली आकृति ने दो वर्ष पूर्व दसवीं की परीक्षा में भी 98.2 प्रतिशत लाकर टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया था। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार की होनहार छात्रा ने नीट की परीक्षा में भी अच्छे अंक की संभावना व्यक्त की थी लेकिन दुर्भाग्यवश परीक्षा रद्द कर दी गई है। विद्यालय की निदेशक मोनिका नारायण ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आकृति शुरू से ही मेधावी रही है और हमेशा ही उसने विद्यालय का नाम रौशन किया है। आकृति के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय के प्रबंधन के गोविंद नारायण सिंह, औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट