बारात निकलने से पहले चाचा के सड़क हादसे में हुआ मौत परिवार में मचा मातम

संवाददाता सूचित पांडेय कि रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)--  प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ के ब्लॉक मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान खजुरा टोला सरैया गांव निवासी लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, लक्ष्मण कुमार अपने भतीजे बिट्टू कुमार की शादी की तैयारियों में जुटे थे। वह दूल्हे का मउर बांधने के लिए दुपट्टा खरीदने रिश्तेदार सोहन के साथ बेलाव बाजार गए थे।

बाजार से लौटते समय तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। दोनों ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर एक पेड़ के नीचे शरण ली। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण कुमार को इलाज के लिए सीएचसी रामपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरा घायल रिश्तेदार खतरे से बाहर बताया जा रहा है।लक्ष्मण की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां चीख-पुकार मच गई। दूल्हे का परिछावन होने वाला था और बाराती दुपट्टे का इंतजार कर रहे थे, तभी यह दुखद सूचना मिली।

मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट