लावारिस हालत में 13.6 लीटर देशी शराब जप्त किया


संवाददाता। 

पारसनाथ दुबे  


डेहरी रोहतास। मंगलवार को आरपीएफ डेहरी ऑन सोन के सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार साथ प्रधान आरक्षी रामचंद्र यादव आरक्षी अभिमन्यु सिंह रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन में गस्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 02 के पूर्वी छोर में लावारिस हालत में एक कपड़ा के झोला में कुछ वजनी सामान रखा हुआ दिखाई दिया, जिसके पास जाकर उक्त बैग को चेक करने पर कुल 68 अदद ब्लू लाइम मसालेदार देसी शराब कुल 13.6 लीटर बरामद हुआ जिसका अनुमानित कीमत 5440/– रूपये है, जिसे मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए लावारिस शराब को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई वास्ते राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट