प्रेमी से शादी की जिद में नाबालिग किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सकुशल उतारा

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-- शहर के वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की शाम एक नाबालिग किशोरी द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना लगभग शाम 5 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी भगवानपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। वह भभुआ के एक युवक से प्रेम करती है और उसी से विवाह करना चाहती थी। लेकिन परिजनों, विशेषकर उसके जीजा द्वारा इस संबंध का विरोध किया जा रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर किशोरी वार्ड 7 स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई।


टावर पर चढ़ने के बाद किशोरी जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास व समझाइश के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और लोगों की भीड़ बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट