नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा से मिले डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, दी बधाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 12, 2026
- 33 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर विष्णु चरण चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंत्री श्री नीतीश मिश्रा के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे एक अनुभवी, कर्मठ एवं दूरदर्शी राजनेता हैं, जिन्होंने पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश मिश्रा के नेतृत्व में नगर विकास एवं आवास विभाग निश्चित रूप से और बेहतर कार्य करेगा तथा बिहार के शहरों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज बिहार तेजी से आधुनिक विकास की ओर अग्रसर है और राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल, आवास एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे समय में अनुभवी नेतृत्व का मिलना विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य के शहरी ढांचे को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है और श्री नीतीश मिश्रा के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से बिहार की जनता को मिलेगा।


रिपोर्टर