मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गिरा पत्रकार गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 12, 2026
- 100 views
सुरक्षित यात्रा हेतु हेलमेट सीटबेल्ट के साथ ही यातायात नियमों का करें पालन
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआंं(कैमूर)-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी मोड़ के समीप स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गिरा पत्रकार गंभीर रूप से घायल। मिली जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार दुबे जो अखिल भारतीय समाचार पत्र की बेवसाइट में कैमूर जिला से सहायक संवाददाता के तौर पर कार्यरत है। सोमवार शाम अपने निजी कार्य से कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे की स्पीड ब्रेकर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो पलट गया, जिससे गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआं सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, रामशंकर चौबे, सतेंद्र शर्मा सहित दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी ने अपील किया कि वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है, हेमलेट व सीटबेल्ट लगाने के साथ ही यातायात नियमों की अक्षरशः पालन करना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि लोग जल्दबाजी या लापरवाही में बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करते, जिससे दुर्घटना के समय गंभीर चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। प्रशासन लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है, लेकिन फिर भी कई लोग नियमों की अनदेखी करते हैं।
पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी या आम नागरिक, सभी के लिए सड़क सुरक्षा बेहद जरूरी है। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपकी जिंदगी बचा सकती है।


रिपोर्टर