जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई, दो मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

कैमूर ब्यूरो चीफ संदिप कुमार के साथ रूपेश दुबे कि रिपोर्ट 

भभुआ (कैमूर):-- कैमूर जिले के भभुआ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भभुआ अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि विवाद एवं जमीन से संबंधित शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई ग्रामीण अपनी जमीन के सीमांकन, रास्ता विवाद एवं अन्य भूमि संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के निष्पादन को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और मामलों का निष्पक्ष तरीके से समाधान कराया जा रहा है।

जनता दरबार में आए मामलों में भभुआ गांव के सीमांकन विवाद तथा बेतरी गांव के रास्ता विवाद का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। दोनों मामलों के समाधान के बाद संबंधित ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त करते हुए अंचल प्रशासन और अंचलाधिकारी को धन्यवाद दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय के कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट