कुदरा पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम, बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

दरवाजा बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल

पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम हर बार की तरह पहुंची मौके पर 

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार के साथ रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट


कैमूर-- कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के देवराढ खुर्द गांव का है, जहां मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ चोरों ने घर के लोगों को अंदर ही बंद कर दिया और बाहर से दरवाजा लगाकर आराम से लाखों रुपये के जेवरात, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक चोरों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।


पीड़ित पंडित दयाशंकर सिंह ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने बड़ी चालाकी से घर के सभी दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद चोर घर में घुसकर कान का झुमका, सिकड़ी, कपड़े सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह बाहर निकलने के बाद चोरी की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। साथ ही हर बार की तरह डॉग स्क्वायड टीम भी गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर जल्द रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

वर्तमान परिप्रेक्ष्य

देखा जाए तो सौ में निन्यानबे बेईमान फिर भी भारत देश महान

गृह भेदन सहित लूट व अन्य तस्करी अवैध वसूली पर रोक लगाने में शासन प्रशासन सहित बिहार सरकार, शासन प्रशासन विफल है 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट