कैमूर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SIS Limited में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की सीधी भर्ती शुरू
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 07, 2026
- 255 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। SIS Limited द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों के लिए सीधी भर्ती अभियान की शुरुआत की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया 7 मई से 11 मई 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंड परिसरों में आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 मई को अधौरा, 8 मई को मोहनियां, 9 मई को रामगढ़ तथा 11 मई को भभुआ प्रखंड परिसर में भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। सभी भर्ती कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे, जहां इच्छुक अभ्यर्थी सीधे पहुंचकर भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तय की गई है।
भर्ती अधिकारी चंद्र कुमार तिवारी कंपनी की ओर से बताया गया है कि चयन प्रक्रिया के दौरान शारीरिक मापदंडों की जांच, दस्तावेज सत्यापन एवं आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बेहतर अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।


रिपोर्टर