उत्तर प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा जागरूकता अभियान।
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- May 07, 2026
- 34 views
लखनऊ आज दिनांक 6/5/26 उत्तर प्रदेश स्मारर्को पार्को कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा संबंध्द उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा दिनांक 2 मई 2026 से जागरूकता एवं सदस्यता अभियान लखनऊ के विभिन्न पार्कों में संपन्न करते हुए आज दिनांक 6 मई 2026 को डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क गोमती नगर लखनऊ अमर सिंह प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता मे 10 सूत्री मांगों को लेकर गेट सभा संपन्न हुई।
मुख्य रूप से श्री मुन्नू लाल रावत प्रांतीय संरक्षक उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ वाराणसी श्रीमती माया देवी प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री संदीप पांडे प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन श्री देवेंद्र कुमार यादव प्रदेशमहामंत्री उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल सेवा संघ श्री राधिका रंजन तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री श्री विनोद त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री महासंघ, सरोज चौरसिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,राम जी तिवारी प्रदेश महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव उप महामंत्री महासंघ मनोज कुमार वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष अजय नाथ गोस्वामी उपाध्यक्ष लाल जी धुरिया संयुक्त मंत्री रमेश पात्रा उपाध्यक्ष रामदास साहनी संयुक्त मंत्री रेखा देवी अशोक कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष राम पलट प्रजापति उप महामंत्री आदि ने सभा को संबोधित किया।
अध्यक्षता कर रहे हुए अध्यक्ष ने कहा कि हमारा नैतिक मूल्य अधिकार है अपनी मांगो को लेकर आज गेट सभा कर रहे हैं कितने पत्राचार करने के बावजूद भी सरकार ना तो हमें वार्ता का समय देती है न हीं हमारी मांगों का निस्तारण करती है विभागीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा जमकर शोषण किया जा रहा है अगर समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो अगली रणनीति के तहत शासन और प्रशासन का घेराव किया जाएगा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया सभा का संचालन संयुक्त रूप से अशोक कुमार वर्मा व ललन प्रसाद मीडिया प्रभारी ने किया ।


रिपोर्टर