19 भी को लगेगा पंचायतवार सहयोग शिविर डीएम जारी की आदेश


रोहतास। जिले में 19 मई से पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। डीएम उदिता सिंह सूची जारी कर दी है। जिले में मई को मुड़ियार पंचायत सरकार भवन आयोजित शिविर में डीएम एवं एसपी शामिल होंगे। जबकि उसी दिन नोखा के चनकी पंचायत सरकार भवन, रोहतास के समहुता पंचायत सरकार भवन, काराकाट के जयश्री पंचायत भवन, संझौली/राजपुर के चांदी इंग्लिश पंचायत सरकार भवन, नासरीगंज के अमौना पंचायत भवन, नौहट्टा के नौहट्टा पंचायत भवन, तिलौथू के चन्दनपुरा पंचायत सरकार भवन, बिक्रमगंज के मानपुर पंचायत सरकार भवन, सासाराम के करूप पंचायत भवन, दिनारा के लिलवक्ष पंचायत भवन, अकोढ़ीगोला के विसैनीकला पंचायत सरकार भवन, दावथ/सूर्यपूरा के गिघा पंचायत भवन, करगहर के करगहर पंचायत भवन, चेनारी के उगहनी पंचायत भवन, कोचस के लहेरी पंचायत भवन, डेहरी के पतपुरा पंचायत भवन तथा शिवसागर के आलमपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट