दुर्गावती मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविका-सहायिका सम्मानित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 30, 2026
- 33 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- जिले में बाल विकास सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। इस कड़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को 'आंगनबाड़ी सेंटर ऑफ द वीक' घोषित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। 20 से 25 अप्रैल तक के प्रदर्शन के आधार पर दुर्गावती प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र नुआंव-2 (कोड-22) को यह सम्मान मिला है। केंद्र की सेविका इंद्रावती देवी और सहायिका मंजू देवी को उप विकास आयुक्त महोदया द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र आज जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कैमूर ने वितरित किया।
दुर्गावती प्रखंड परिसर में आयोजित समारोह में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य सेविकाओं की उपस्थिति में दोनों को सम्मानित किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि ऐसी पहल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बच्चों के विकास में नई गति आएगी।


रिपोर्टर