गैस एजेंसी में फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल, लोगों को किया गया जागरूक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 28, 2026
- 26 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- फायर ब्रिगेड गया के द्वारा शहर के एक गैस एजेंसी परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पंपलेट एवं लीफलेट का वितरण कर आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार साह ने बताया कि गैस एजेंसी में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा उनकी कार्यक्षमता का निरीक्षण किया गया। साथ ही, कर्मियों को फायर सेफ्टी के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि गैस से जुड़े स्थानों पर विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने और आग पर काबू पाने के तरीके सिखाए गए।
फायर ब्रिगेड की इस पहल से गैस एजेंसी के कर्मियों एवं आम लोगों में जागरूकता बढ़ी और सुरक्षा के प्रति गंभीरता देखने को मिली।


रिपोर्टर