कैमूर में जिला समन्वय समिति की बैठक, पराली जलाने पर सख्ती के निर्देश

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-- समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से प्रस्तुत करें, ताकि कार्यों की पारदर्शिता और मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। वहीं, CWJC/MJC से संबंधित लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर किसान सलाहकारों और कृषि समन्वयकों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने “सशक्त प्रशासन, जागरूक किसान और स्वच्छ पर्यावरण” के लक्ष्य के साथ सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट