शिवहर में भाजपा का ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम, आक्रोश मार्च भी निकला

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवहर में ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संगीता सिंह शामिल हुईं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने मुद्दों को प्रमुखता से रखा। संगीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता, और भाजपा सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम के उपरांत महिलाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एक आक्रोश मार्च भी निकाला गया। यह मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजित स्थल तक पहुंचा, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मार्च के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुटता का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राजू गुप्ता जी, भाजपा युवा नेता नितेश कुमार गिरि, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी जी,भाजपा मीडिया प्रभारी संजय तिवारी जी, भास्कर, पिपराही मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे जी सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट