आरपीएफ की तत्परता से समय रहते बची यात्री की जान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 20, 2026
- 13 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे।
डेहरी रोहतास। सोमवार को एक यात्री जो खुर्दा रोड से गढ़वा रोड जाने के लिए गाड़ी संख्यामें12801अप जनरल कोच में डेहरी ऑन सोन स्टेशन आए एवं डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म संख्या 03 पर उतरने के पश्चात दो से चार कदम चलने के बाद अचानक प्लेटफार्म पर गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर ही ट्रेन पास करा रहे निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार एवं आरक्षी रूपेश कुमार भारती द्वारा अविलंब उसे अटेंड किया गया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं होता देख निरीक्षक प्रभारी द्वारा उक्त पीड़ित को अविलंब सीपीआर देते हुए आरक्षी रूपेश कुमार भारती को व्हील चेयर लाने हेतु निर्देशित किया गया बाद स्थिति थोडा सामान्य होने पर व्हील चेयर के माध्यम से स्टेशन के बाहर ले जाकर प्राइवेट वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी ले जाकर इलाज हेतु भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया । बाद उक्त पीड़ित यात्री के होश आने पर अपना नाम *शौकत अंसारी, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता कलीमुद्दीन अंसारी, निवासी सिसरी, थाना- करौधी, जिला-गढ़वा (झारखंड)* बताया एवं अपने बेटे इदू अंसारी का मोबाइल नंबर बताया जिस पर उक्त यात्री के बेटे को सूचित किया गया । उक्त पीड़ित यात्री की स्थिति वर्तमान समय में सामान्य है ।


रिपोर्टर