आग लगने से दो पशुओं की मौत एवं दर्जनों भैंस घायल लाखों रुपए से ऊपर का सामान जलकर खाक

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव कि रिपोर्ट 

चैनपुर (कैमूर):-- जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बौरई गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाहर के पास गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से अचानक चिंगारी गिरने के कारण घास-फूस से बने घर में भीषण आग लग गई। तेज धूप और सूखी घास के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने या बचाव का मौका ही नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में दो भैंस के बच्चों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों भैंस आग की चपेट में आकर झुलस गईं। इनमें से करीब पांच भैंसों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।


घटना के संबंध में शिव यादव ने बताया कि आग लगने के बाद काफी प्रयास किया गया, लेकिन कड़ी धूप और तेज लपटों के कारण कोई भी पास जाकर जानवरों को नहीं बचा सका। उन्होंने कहा कि जब भैंसों को बांधने वाली रस्सी जल गई, तब कुछ भैंसें किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर निकल पाईं, जिससे उनकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में प्रभावित पशु भानु यादव और शिव यादव के हैं। आग लगने से दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग द्वारा उचित देखरेख की जाती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।


फिलहाल प्रशासन से मुआवजे और सहायता की मांग की जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट