जय श्री परशुराम के जयकारों से गूंजा नगर, भव्य शोभा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 20, 2026
- 63 views
शोभा यात्रा में झांकियां बनी चर्चा की केंद्र, धार्मिक सामाजिक संगठनों के हजारों हजार कार्यकर्ता हुए सम्मिलित
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार के साथ सहायक संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट
कैमूर:-- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय शहर भभुआं में रविवार को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “जय श्री परशुराम” के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे पूजा-अर्चना के साथ नगरपालिका मैदान, भभुआं में की गई। इसके बाद शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। यह आयोजन राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष विनोद तिवारी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम के जरिए समाज में सकारात्मक संदेश देने का भी प्रयास किया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वही शोभा यात्रा में सम्मिलित भगवान श्री हरि विष्णु के अवतारी भगवान श्री परशुराम
के साथ ही अन्य झांकियां
चर्चा की केंद्र बनी, तो हजारों हजार की संख्या में सामाजिक धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता हुए सम्मिलित।


रिपोर्टर