खेतों में लगी आग से तीन भाइयों का घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

कैमूर:-- कुदरा थाना क्षेत्र के ग्राम वैना में अचानक लगी आग ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप राम, सुलेश्वर राम और राम अवध राम (पिता स्वर्गीय सकल राम) के घर के पास खेतों में लगी आग तेजी से फैलते हुए उनके घर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।


इस अग्निकांड में घर में रखे अन्न, कपड़े और अन्य गृहस्थी के सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सूचना दिए जाने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीनों भाइयों को लगभग 3 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के लोग काफी सदमे में हैं और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट