भगवानपुर पुलिस ने पांच शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं (कैमूर)-- अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर पुलिस ने पांच शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल जी संदर्भ में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार शराबियों को पुलिस ने गश्ती के क्रम में गिरफ्तार किया लेकिन एक शराबी को पत्नी के सूचना पर पति को गिरफ्तार किया गया जहां जांच में सभी शराब पीने की पुष्टि किया गया पति मुन्ना राम पिता राजनाथ राम ग्राम भगवानपुर बताया गया पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उत्सव में शराब पीकर पत्नी को मारपीट कर रहा था पत्नी ने तंग आकर थाने को सूचना दी जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिसमें चार अन्य शराबी में राजीव कुमार पिता सुरेंद्र राम मनीष कुमार पिता गुलाब राम ग्राम दोनों भैरोपुर तीनों थाना भगवानपुर जिला कैमूर एवं प्रदीप कुमार पिता नंदकिशोर राम, गुलाब राम पिता स्वर्गीय जालीम राम दोनों भैरोपुर थाना भगवानपुर जिला कैमूर बताया गया सभी को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट