पौध आधारित भोजन स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए बेहतर


रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा वीगन आउटरीच नामक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में "फूड-प्लैनेट-हेल्थ विषय पर एक वेबीबार का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ वेदांत कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में शनिवार को किया गया। वक्ता के रूप में वीगन आउटरीच संस्था के अभिषेक दुबे ने वेबिनार के माध्यम से उक्त विषय पर प्रकाश डाला। वक्ता ने व्याख्यान में कहा कि पशु आधारित भोजन आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और पशु पक्षियों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है अतः पौध आधारित भोजन की ओर वापस मुड़ने की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने वेबिनार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पौध आधारित वीगन भोजन को अपनाकर पर्यावरण, अपने स्वास्थ्य तथा प्राणियों को बचाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदारी भरा उपभोग आज संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्यों में से एक है और इसपर कार्य करना हम सबकी प्राथमिकता होना चाहिए। 

एन एस एस समन्वयक डॉ वेदांत कुमार प्रजापति ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को एक पर्यावरण-हितैषी, स्वास्थ्यवर्धक एवं मानवीय भोजन पद्धति अपनाने में बड़ा मददगार होगा और सभी प्रतिभागियों को इससे सीख लेकर जीवनशैली में सुधार अवश्य करना चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त किया कि जिस प्रकार फैक्ट्री फार्मिंग के वजह से जीवों की प्रजातियां तेजी से खत्म हो रही हैं , धरती छठवें महाविनाश के दौर से गुजर रही है और जंगल काटे जा रहे हैं, ये आने वाले दिनों में तमाम प्राकृतिक चक्रों को बुरी तरह बिगाड़ सकता है ।इस कारण से मनुष्य व अन्य प्राणियों के सामने भोजन, पानी आदि की विकराल स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

एक अन्य वक्ता अभिषेक दुबे ने विस्तार से भोजन का पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य व प्राणियों पर पड़ने वाले प्रभाव प्रकाश डाला और बताया कि पौध आधारित भोजन से अपनी आवश्यकता के सारे पोषक पदार्थ प्राप्त करके ज्यादा स्वस्थ रहा जा सकता है और साथ ही जलवायु परिवर्तन, प्रजातियों के विलुप्तीकरण, जंगलों की कटाई, भुखमरी आदि समस्याओं को कम किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कई एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, फैकल्टी व करीब 500 एनएसएस वालेंटियर मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट