फर्जी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 11, 2026
- 36 views
रोहतास। दिनारा प्रखंड क्षेत्र के रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा में फर्जी प्रोफेसर की जांच कर 1988 से घपला की गई राशि को लौटाने की मांग कालेज कर्मियों ने आवेदन के माध्यम से की है। आवेदन वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति , राज्यपाल, मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय सांसद विधायक को दी गई है। कालेज कर्मियों ने बताया कि फर्जी प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता ने इस कालेज का भूमिदाता कहते हैं जो बिल्कुल झूठ है। कांलेज के भूमिदाता स्व० जगदेव सिंह यादव है। जिन्होंने कालेज में भूमि दान में दी है। बिना प्रोफेसर के कालेज के सचिव रामजी साह के साथ रहकर कालेज का सारा पैसा उसी समय से अपने पाकेट में रखते थे। जिनका कोई हिसाब नहीं है ना ही किसी बैंक एकाउंट में जमा कराया जाता था। जिनके द्वारा कालेज का प्रोफेसर घोषित किया जाता है। जिन्होंने कालेज का सारा पैसा घोटाले करते आ रहे हैं।जिनकी जांच करने की मांग की गई है।जिनकी कार्यशैली से पठन पाठन अवरूद्ध हो रहा है। वहीं कालेज में झूठे आरोप लगाकर कालेज कर्मियों को बार-बार परेशान किया जा रहा है।जिसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग कुलपति को करते हुए अन्य अधिकारी एवं कालेज प्रशासन किया गया है। मांग करने वाले में प्रभारी प्राचार्य डॉ उमेश कुमार सिंह, प्रोफेसर उर्मिला कुमारी शिक्षक प्रतिनिधि, डा शिवाजी सिंह सहित सभी कालेज कर्मचारी शामिल हैं।


रिपोर्टर