नामांकन महा अभियान में अभिभावकों की उमड़ी भीड़, 23 बच्चों का हुआ नामांकन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 10, 2026
- 40 views
संवाददाता। पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।
स्थानीय मध्य विद्यालय शिवगंज, डेहरी में चल रहे नामांकन महा अभियान के तहत गुरुवार को अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पोषक क्षेत्र बाल गोविंद बीघा, शिवगंज एवं महावीर बीघा से बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बच्चों का नामांकन कराने विद्यालय पहुंचे।
नामांकन के दौरान अभिभावकों के चेहरों पर उत्साह और संतोष साफ झलक रहा था। कई अभिभावकों ने निजी विद्यालयों के प्रति अपने पूर्व भ्रम को तोड़ते हुए सरकारी विद्यालयों पर विश्वास जताया। उनका कहना था कि राज्य सरकार द्वारा छात्रों को दी जा रही सुविधाएं सराहनीय हैं और इससे बिहार की शिक्षा व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से नामांकन महा अभियान को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था। उसी का सकारात्मक परिणाम है कि एक ही दिन में 23 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ।
उन्होंने कहा कि यह बढ़ती उपस्थिति इस बात का संकेत है कि अब लोगों की सोच सरकारी विद्यालयों के प्रति बदल रही है। विद्यालय अपनी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है।
नामांकन महा अभियान की इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
फोटो


रिपोर्टर