कैमूर में पशु तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 3 कंटेनरों से 125 मवेशी बरामद, तस्कर फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 08, 2026
- 2 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता नहर के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पशुओं से लदे तीन कंटेनरों को जब्त कर कुल 125 मवेशी बरामद किए। यह कार्रवाई कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर की गई। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गावती मार्ग से बड़े पैमाने पर पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद मोहनिया डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
अभियान में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस टीम ने जैसे ही छापा मारा, तस्करों को इसकी भनक लग गई और वे कंटेनरों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कंटेनर मालिक और चालकों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


रिपोर्टर