नाबालिक लड़कियों को आरपीएफ ने बरामद कर हेल्पलाइन को किया सुपुर्द
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 07, 2026
- 46 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौधरी साथ आरक्षी विकास कुमार के द्वारा डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर गस्त व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 02 पर एक लड़की डरी सहमी घबराई हुई दिखे तो आसपास की महिला यात्रियों के समक्ष पूछताछ करने पर उक्त लड़की ने अपना नाम काल्पनिक रेशमा कुमारी उम्र करीब 17 वर्ष बताई एवं बताई कि घर में मां के डांटने के कारण गुस्सा होकर घर से भागकर यहां आ गई हूं। मामला नाबालिक लड़की का होने के कारण चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करते हुए महिला यात्रियों के सहयोग से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन पर लाया गया जहां चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम के केस वर्कर ज्योति कुमारी मौजूद थी उनके द्वारा भी पूछताछ एवं काउंसलिंग करने पर उपलब्ध बातें बताएं बाद उक्त नाबालिक लड़की को उसके घर सही सलामत पहुंचाने एवं मां बाप से मिलने हेतु सही सलामत फोटोग्राफी करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम के केस वर्कर ज्योति कुमारी को सुपुर्द किया गया । एक अन्य मामले में सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार शास्त्री रामचंद्र यादव डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर ग्रस्त करते हुए प्लेटफार्म संख्या 2/3 के पश्चिमी छोड़ पर एक नाबालिक लड़की को इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिया जिसे पूछताछ करने पर अपना काल्पनिक नाम रेखा कुमारी उम्र करीब 11 वर्ष बताई आगे उनके द्वारा बताया गया कि मां से झगड़ा हुआ था इसी कारण गुस्सा से घर से भागकर यहां आ गई हूं । बाद उक्त नाबालिक लड़की को भी चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम के केस वर्कर ज्योति कुमारी को उसके घर सही सलामत पहुंचाने हेतु सुपुर्द किया गया


रिपोर्टर