बैग में ब्लेड से कट लगा कर पैसा चोरी करते चोर गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 05, 2026
- 18 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना सासाराम अंतर्गत पोस्ट ऑफिस चौक के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकाल कर आ रहे एक 74 वर्षीय व्यक्ति के बैग में ब्लेड से कट लगा कर पैसा चोरी करते हुए एक चोर को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल प्रसाद, उम्र-65 वर्ष, पिता-स्व. कृष्णा प्रसाद, मुहल्ला- गजराज गौरक्षनी, थाना-सासाराम नगर, जिला-रोहतास को चोरी किए गए पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी से जब पूछ ताछ किया गया तो इनके अन्य साथी विजय चंद्रबंशी, उम्र-57 वर्ष, पिता- स्व. मोहन चंद्रबंशी, मुहल्ला- बस्तीपूर, थाना-इंद्रपुरी, जिला- रोहतास को घर से गिरफ्तार किया गया। इस कांड के अलावा अन्य घटना में इनके साथ इनके साथी अपनी संलिप्तता स्वीकार किए हैं l उक्त दोनों के विरुद्ध कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


रिपोर्टर